फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri bajar lockdown market association differ

सीपरी बाजार 'लॉकडाउन': व्यापार संगठन एक राय नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
sipri bajar lockdown market association differ
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ महानगर के सीपरी बाजार में लॉकडाउन को लेकर व्यापार संगठन एक राय नहीं है। एक संगठन ने व्यापारियों से 10 से 17 जुलाई तक सीपरी बाजार बंद करने का आह्वान किया है, तो दूसरे संगठन ने जिला प्रशासन के निर्देश के अनुरूप बाजार खोलने की बात कही है। वहीं बुधवार को शहर और सदर बाजार में व्यापारियों द्वारा किए गए लॉकडाउन के बाद सीपरी बाजार में लगातार भीड़ उमड़ रही है। महानगर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ व्यापारी खुद ही बाजार खोलने से बच रहे हैं। लेकिन सीपरी बाजार के लॉकडाउन को लेकर व्यापार संगठन एकमत नहीं हो सके हैं। बुधवार को सीपरी बाजार आवास विकास व्यापार मंडल महासमिति की बैठक में महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सीपरी बाजार महासमिति के अध्यक्ष दीपक, महामंत्री अजय चड्ढा और कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में व्यापारियों से 10 से 17 जुलाई तक सीपरी के प्रमुख बाजार को स्वेच्छा से बंद रखने का आह्वान किया। इस मौके पर श्याम भारद्वाज, अशोक गुरुबख्सानी, सतीश जैन, नीरज भाटिया, नाट्टी भुसारी, राधेश्याम लाक्षाकार सालिगराम राय मौजूद रहे। वहीं सीपरी बाजार व्यापार मंडल महासमिति की अध्यक्ष उदय सोनी और झांसी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष साहू, चौधरी फिरोज के नेतृत्व में हुई बैठक में बाजार को खोलने और बंद करने के लिए जिला प्रशासन के आदेश का पालन करने का निर्णय लिया गया। संयोजक संजय चड्ढा ने सीपरी बाजार को बंद करने की बात को अफवाह बताया। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर गुड्डू चौरसिया, राकेश दुबे, प्रभु दयाल साहू, सुरेश शर्मा, राजकुमार यादव, सुशील सोनी, शशांक गुरनानी, बलवीर सिंह सलूजा मौजूद रहे। शिवाजी नगर व्यापार मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवाजी नगर में दुकानें सुबह नौ से पांच बजे तक खुलेंगीं। इस मौके पर पंकज शुक्ला, कृष्णा राय, डॉ. अश्वनी पटेल, आलोक पटेल, भानु प्रकाश नीखरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed