झांसी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शिक्षा भवन परिसर में सांकेतिक उपवास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई, कि शिक्षामित्रों को सम्मानजनक वेतन प्रदान कर भविष्य सुरक्षित किया जाए।
अपनी समस्याओं के निवारण के लिए दिए ज्ञापन में कहा गया, कि प्रदेश में मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ ही मूल विद्यालय वापसी से वंचित रह गए शिक्षामित्रों को पुन: एक अवसर प्रदान कर उन्हें मूल विद्यालय वापस किया जाए तथा कोरोना काल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीएलओ के रूप में लगाए गए शिक्षामित्रों का बीमा किया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुगर सिंह यादव, बृजेंद्र राय, पंकज वर्मा, जयहिंद सिंह, अनिल साहू, संजय सिंह यादव, राकेश नामदेव अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।