फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Signals failed for one and a half hours of Parichha station, wheels of trains stopped

पारीछा स्टेशन के डेढ़ घंटे फेल रहे सिग्नल, थमे रहे ट्रेनों के पहिये

Wed, 08 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Signals failed for one and a half hours of Parichha station, wheels of trains stopped
झांसी। पारीछा स्टेशन पर मंगलवार सुबह चार बजे तकनीकी कारणों से सिग्नल फेल हो गए। इस कारण दो ट्रेनें लेट हो गईं। ट्रेन यात्रियों के साथ कोई आपराधिक घटना घटित न हो जाए इस कारण आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

पारीछा स्टेशन के आसपास सोमवार रात इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह चार बजे कार्य के दौरान तकनीकी खराबी आने से सिग्नल फेल हो गए। इससे अप ट्रेनों का यातायात ठप पड़ गया। सूचना पर एसएनटी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी को ठीक किया, तब कहीं जाकर सुबह 5.40 बजे सिग्नल ठीक हो सके। इसके चलते 02184 प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस व 02537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस लेट हो गईं। चूंकि, विगत 24 अगस्त की रात बदमाशों ने पारीछा स्टेशन पर कपड़े में गीली मिट्टी लगाकर सिग्नल फेल कर दिए थे। इसके बाद बदमाश सिग्नल न मिलने से मौके पर खड़ी हुई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार एक महिला यात्री के कान का झूमका छीन ले गए थे। तब से सिग्नल फेल होने की कोई भी घटना होने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed