फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shushant singh rajput sucide case investigation

सुशांत राजपूत की मौत के मामले में आठ घंटे की पड़ताल के बाद कर दिया था क्वारंटीन

Sat, 08 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
shushant singh rajput sucide case investigation
आईपीएस विनय तिवारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ललितपुर के रहने वाले पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की आठ घंटे की पड़ताल के बाद उन्हें मुंबई में क्वारंटीन कर दिया गया था। हालांकि, अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है, जिससे अब इस जांच में उनकी कोई भूमिका नहीं रह गई है। लेकिन, इस प्रकरण में सीबीआई द्वारा जो भी जानकारी ली जाएगी, वो साझा करेंगे। बृहस्पतिवार को उन्हें क्वारंटीन से मुक्त कर दिया गया और शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के प्रकरण की जांच के लिए बिहार सरकार ने पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुंबई भेजा था। लेकिन, वहां पहुुंचने के बाद जब वे केस की पड़ताल रहे थे, इसी दरम्यान उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की खासी किरकिरी हुई। पुलिस अधीक्षक को क्वारंटीन किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। आखिरकार चार दिन के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को क्वारंटीन से मुक्त करना पड़ा और शुक्रवार को वे पटना के लिए रवाना हो गए। ‘अमर उजाला’ से हुई खास बातचीत में विनय तिवारी ने बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के प्रकरण में पटना में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच उच्चाधिकारियों ने उन्हें सौंपी थी। मुंबई पहुंचते ही उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया था। आठ घंटे तक पड़ताल करने के बाद वहां के स्थानीय प्रशासन ने कोविड-19 के नियमों का हवाला देकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया। इससे पूरी जांच प्रभावित हुई है। अब इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, जिसमें वे जरूरत पड़ने पर पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

बोले पिता, योग्यता के आधार पर सौंपी थी पुत्र को जांच
झांसी। पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी मूलत: ललितपुर शहर के रहने वाले हैं। विनय तिवारी के पिता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा उनके पुत्र को योग्यता के आधार पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की प्रकरण की जांच सौंपी थी। उनके परिवार के लिए गौरव की बात है। उनके पुत्र ने अपनी ड्यूटी की। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर वे मुंबई गए थे और मुंबई के प्रशासन के आदेश का भी पालन किया है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अब क्वारंटीन से मुक्त हो गया है और शुक्रवार की शाम पांच बजे की फ्लाइट से हैदराबाद होते हुए पटना के लिए रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed