फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shopkeepers get one thousand rupees.

दैनिक कमाने वाले को मिलेंगे एक हजार रुपये

Fri, 21 May 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
shopkeepers get one thousand rupees.
झांसी। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने दैनिक जीविकोपार्जन करने वालों को चिह्नित करते हुए एक हजार रुपये की धनराशि देने के निर्देश दिए हैं। शासनादेश जारी करते हुए उन्होंने कहा दैनिक रूप से कार्य करके जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदार, पंजीकृत श्रमिक, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई समेत रोज कमाकर खाने वालों को प्रति परिवार एक हजार रुपये दिए जाएं। यह धनराशि निशुल्क राशन के अतिरिक्त होगी। यह राशि उनको एक माह के लिए दी जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी राहत, मुख्य कोषाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को शामिल किया गया है। ग्रामीण इलाकों के लिए डीपीआरओ को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed