फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shop Operator Caught Refilling Gas at Terai Crossing

Jhansi News: तेरई फाटक पर गैस रिफिलिंग करते दुकान संचालक पकड़ा

Fri, 20 Mar 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shop Operator Caught Refilling Gas at Terai Crossing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में घरेलू कुकिंग गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के जिला पूर्ति विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे के होटल, ढाबों पर अभियान चलाया, जहां पर तेरई फाटक के पास तीन घरेलू सिलिंडर का उपयोग रिफलिंग कार्य के लिए जा रहा था।

इस पर दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। पूर्ति निरीक्षक बीडी चौबे ने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान किशन लाल की दुकान से तीन घरेलू सिलिंडर बरामद किए गए, जिसमें उसने बताया कि यह उसके हैं, वह घरेलू कुकिंग गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में भरकर बेचता है। मौके पर दो गैस सिलिंडर रामदेवी व ममता देवी के नाम पर बताए गए। पूर्ति निरीक्षक ने तालबेहट पुलिस को दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed