फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shiv temple in sundarpuri

राजाबाबा के दर्शन से ही सभी कष्ट हो जाते हैं दूर

Tue, 18 Feb 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
shiv temple in sundarpuri
बड़ागांव गेट बाहर सुंदरपुरी बाग का प्राचीन माहाकालेश्वर राजाबाबा मंदिर ।
झांसी। मान्यता के अनुसार सुंदरपुरी के बाग में विराजमान राजा बाबा महाकालेश्वर, महामृत्युंजय सरकार और हजारिया महादेव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 17 वीं सदी के बने इन मंदिरों में सभी त्योहारों पर हजारों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। महादेव के इन रूपों के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

बाहर बड़ागांव गेट स्थित सुंदरपुरी का बाग औषधीय पेड़ों से भरा है। मान्यता है कि यह विशाल शिवालय आदि शंकराचार्य के गोसाईं मत के सुंदरपुरी महाराज ने निर्माण कराए थे। आकर्षक बने इन मंदिरों में विराजमान भगवान शिव के शिव पुराण में वर्णित रूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को होते हैं। मंदिर के भक्त अजीत राय, विजय दीक्षित आदि ने बताया कि सुंदरपुरी बाग में सत्संग भवन, गोशाला, यज्ञशाला आदि बने हुए हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार, महाशिवरात्रि सहित अन्य सभी त्योहारों पर राजा बाबा, महामृत्युंजय सरकार और हजारिया महादेव के दर्शन को भारी भीड़ जुटती है। इस बार भी भव्य कार्यक्रम होंगे। शिवरात्रि पर बरात निकाली जाएगी और रात में चार प्रहर की पूजा होगी।
विज्ञापन

नवग्रह वाटिका है बाग में
सुंदरपुरी के बाग में खास बात यह है, कि यहां नवग्रह के पेड़ भी हैं। इसके साथ ही कदंब, मौलश्री, बेलपत्री, हरसिंगार, शमी, अकुवा आदि के पेड़ व जड़ी बूटियां लगी हुई हैं। कई संत एवं भक्त यहां ध्यान साधना के लिए भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव का होगा हल्दी उबटन, निकलेगी भव्य बरात
झांसी। राजा बाबा मंदिर से इस बार भगवान शिव की भव्य बारात 21 फरवरी को निकाली जाएगी। यह 70 वां वर्ष होगा। आयोजकों के अनुसार बरात को काफी आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही है। बरात में तीन डीजे व बैंड शामिल होंगे। साथ ही 501 महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाएगी। इससे पहले राजा बाबा का हल्दी से उबटन होगा। व्यापारियों व महानगर वासियों को बरात में शामिल होने के लिए पीले चावल प्रदान किए जाएंगे।
बरात के लिए सभी प्रकार की तैयारियां हो चुकी हैं। इसमें तीन डीजे व बैंड रहेंगे। साथ ही, मंगल कलश लिए महिलाएं बरात में शामिल होंगी।
अजीत राय
इस बार राजा बाबा की बरात का 70 वां साल है। इसमें सभी देवताओं के स्वरूप होंगे और भगवान शिव के गण भी शामिल होंगे।
चंद्रशेखर अग्रवाल
राजा बाबा महादेव हम सभी श्रद्धालुओं के लिए आराध्य हैं। प्रतिदिन बाबा के दर्शन करने के बाद ही अपने कार्य शुरू करते हैं।
बिहारी लाल
हम लोग पिछले कई पीढ़ियों से बाबा की सेवा में लगे हुए हैं। कई जिलों से भी श्रद्धालु तीनों शिवालयों में दर्शन के लिए आते हैं।
राजेश पुरोहित
सावन, महाशिवरात्रि सहित अन्य सभी पर्वों पर बडे़ कार्यक्रम होते हैं। राजा बाबा सरकार के दर्शन मात्र से ही समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
विशाल गुप्ता
सुगंध पुरी के बाग में विराजमान भगवान शिव के दर्शन को दूर दूर से संत और अन्य श्रद्धालु आते हैं। यह प्रमुख आध्यात्मिक स्थल है।
राकेश अग्रवाल
शिव बरात के लिए सभी प्रकार की तैयारियां हो गई हैं। रात्रि में पूजा होगी और विवाह की रस्में भी वैदिक रीति से होंगी।
अनिल मुदगिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed