फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shardiya Navratri started, devotees gathered to visit the Goddess temples

शारदीय नवरात्र प्रारंभ, देवी मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Fri, 08 Oct 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri started, devotees gathered to visit the Goddess temples
झांसी। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। इस दौरान मां जगदंबा के दरबार में भोर होते ही भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें दर्शन के लिए लग गईं। देव स्थलों और पंडालों में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मां दुर्गा की दिव्य मूर्तियां विराजमान की गईं। अखंड ज्योति प्रज्वलित की और घट स्थापना कर श्रद्धालुओं ने व्रत धारण कर अनुष्ठान शुरू किए। इसके साथ ही कई घरों में ज्वारे भी बोये गये।
विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., मेरी मां अंबे है मेरी मां... जैसे गूंजते कर्णप्रिय भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने जय मां अंबे, जय मां जगदंबे के जयकारें लगाये और मां दुर्गा के अनुपम रूपों के दर्शन किये। पंचकुइयां मंदिर में दर्शन के लिए काफी लंबी लाइनें श्रद्धालु की लगी रही। भक्तों ने मां का जलाभिषेक कर पोशाक व प्रसाद अर्पण किया। इधर सीपरी स्थित लहर की माता मंदिर, विश्वविद्यालय स्थित पहाड़ी पर कैमासन व मैमासन मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर, लक्ष्मी तालाब स्थित महाकाली मंदिर, लक्ष्मी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। इधर गाजे बाजे व जयकारों के बीच मां दुर्गा की दिव्य मूर्तियां पंडालों व अन्य धर्मस्थलों में विराजमान की गई। वेद मंत्रों के बीच अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर घट स्थापना की और इसके बाद महाआरती की गई। इधर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में नवदुर्गा उत्सव पर मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया गया। धर्माचार्य हरीओम पाठक ने आरती की। स्थानीय कलाकारों ने देवी भजन गाये। इस अवसर पर मनोज पाठक, रवीश त्रिपाठी, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे। इधर सैंयर पहाड़ स्थित प्राचीन पंचदश नाम आश्रम में वन बलखंडेश्वर महादेव धाम पर माता शेरावाली, मां अन्नपूर्णा का अभिषेक व श्रृंगार किया गया। आरती के बाद भजन गायन हुआ। इस अवसर पर महंत योगी गिरी, अलख प्रसाद दुबे, नरेंद्र शर्मा, मुन्नालाल यादव, राजू यादव, यश प्रजापति आदि मौजूद रहे। वहीं शहर आर्य समाज मंदिर में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही मनुष्य की प्रगति भी होती है। इस अवसर पर प्रज्ञा खैरा, मुकेश शाक्य, प्रदीप म्याना, प्रवीण झा, मोहन नेपाली, प्रेमवती साहू, मीरा गुप्ता, राजकुमारी आदि मौजूद रही। इधर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज सदर में वंदना सभा में मां दुर्गा का पूजन किया गया। छात्राओं ने भजन कीर्तन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अर्चना अवस्थी, राजपाल अरोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रतनगढ़ माता मंदिर तक के लिए निकली साइकिल यात्रा
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना के बाद युवाओं ने पुष्पेंद्र के नेतृत्व में हंसारी से रतनगढ़ माता मंदिर तक के लिए साइकिल यात्रा निकाली। इस यात्रा को हरी झंडी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने दिखायी। इस अवसर पर डा. आकांक्षा रिछारिया, नीतेश तिवारी, अजय कुमार, आकाश गौतम, इंद्रजीत बादशाह, पंकज झा, प्रदेेश सचिव शेखर नलवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed