{"_id":"5ed2a43a8ebc3e909b66b119","slug":"shaming-humanity-jhansi-news-jhs1679032149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपति को जूते की माला पहनाई, वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दंपति को जूते की माला पहनाई, वीडियो बनाकर किया वायरल
विज्ञापन
shaming humanity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। समथर थाना इलाके में एक वृद्ध दंपति को महिलाओं द्वारा जूते की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। मानवता को शर्मसार करने देेने वाली घटना की वजह वृद्ध दंपति के पुत्र द्वारा अपने ही समाज की एक लड़की को भगा ले जाना बताया जा रहा है। इससे नाराज लड़की पक्ष की महिलाओं ने घर में बुलाकर वृद्ध दंपति को अपमानित किया और इसका वीडियो भी बनाया।
समथर कस्बे के एक मुहल्ले में एक ही समाज के एक युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, परंतु इससे पहले ही लड़की के परिजनों ने उसकी सगाई ग्वालियर में कर दी। होने वाले इस नये रिश्ते से लड़की नाखुश थी और युवक भी अपने प्यार को किसी भी दशा में किसी और के हाथों में जाने नहीं देना चाहता था। परिवार और समाज के लोगों से नजर बचाकर प्रेमी जोड़ा 27 मई की रात घर से भाग गया। अगले दिन इसकी जानकारी लड़की और लड़के पक्ष के लोगों को हुई। इसी दरम्यान लड़की पक्ष के लोगों ने बातचीत के बहाने युवक के वृद्ध माता - पिता को बुला लिया। घर में आते ही युवती पक्ष की महिलाओं ने वृद्ध दंपति को घेर लिया और अपमानित करते हुए जूतों की माला पहनाई। बाकायदा इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। ये वीडियो तेजी से समथर क्षेत्र में फैल गया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को देखकर लोगों में आक्रोश है।
वहीं, इस बारे में समथर थानाध्यक्ष विकेश बाबू का कहना है कि अभी तक उनके संज्ञान में ये मामला नहीं आया है। मामला सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर पक्ष को देनी होती है वधू पक्ष को तय रकम
जिस समाज का ये मामला सामने आया है उसमें शादी की अनूठी रस्म निभाई जाती है। जी हां, यहां शादी तब होती है, जब वर पक्ष के द्वारा वधू पक्ष को पहले से तय की गई रकम दी जाती है। ये रकम लड़के और लड़की के परिजन समाज के बीच तय करते हैं। तय रकम न मिलने पर वधू पक्ष के पास विवाह का प्रस्ताव ठुकराने का अधिकार भी होता है।
नहीं हो पाई पंचायत
लड़के द्वारा लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में समाज की पंचायत भी होनी थी। लेकिन, इससे पहले ही युवती के पक्ष की महिलाओं ने लड़के के वृद्ध माता - पिता को जूते की माला पहनाकर घिनौना कारनामा कर डाला।