फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven days after the wedding, the groom committed suicide by jumping from a train.

Jhansi News: शादी के सात दिन बाद दूल्हे ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 19 Dec 2024 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven days after the wedding, the groom committed suicide by jumping from a train.
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन


झांसी/मोंठ। मोंठ के भरोसा गांव निवासी युवक ने शादी के महज सात दिन बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव भरोसा ओवरब्रिज से कुछ दूर रेल पटरी से बरामद हुआ। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोंठ के भरोसा गांव निवासी शिवम (21) पुत्र ठाकुरदास अहिरवार अपने जीजा के साथ रहकर गोल गप्पे की दुकान चलता था। 11 दिसंबर को उसकी शादी दतिया निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से बहू घर में थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह दुकान से सामान लाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब फोन किया, तब वह स्विच ऑफ बताने लगा। दोपहर में उसका शव ओवरब्रिज से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। परिवार के लोग भी वहां आ गए। शिवम की मौत की खबर लगते ही मां कुंवर एवं पत्नी काजल रोते-रोते अचेत हो गईं। वह दुकान चलाने के साथ ही पढ़ाई भी करता था। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक, उसके बीमार रहने की बात मालूम चली है। वह दवा भी लेकर आया था। हालांकि परिजनों ने सुसाइड की वजह नहीं बताई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
नौ संतान में इकलौता बचा था शिवम
शिवम माता-पिता की नौ संतानों में इकलौता पुत्र बचा था। उनके शेष संतानों की असमय मौत हो चुकी। शिवम के साथ सिर्फ एक बहन जीवित बची है। सभी बच्चों की असमय मौत हो जाने से परिवार के लोग अंधविश्वास पर यकीन करने लगे थे। शिवम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महज सात दिन पहले शादी करके आई बहू के हाथ की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed