{"_id":"57c48dd44f1c1bbe762cb30f","slug":"seven-ac-bill-of-rs-1800","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात एसी, बिल 1800 रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात एसी, बिल 1800 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
bitut bibhag, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मिशन कंपाउंड में एक चिकित्सक के घर पर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। चिकित्सक के आलीशान घर में एसी तो सात लगे थे, मगर विद्युत बिल सिर्फ 1800 रुपये आ रहा था। जांच में मामला पकड़े जाने पर एक लाख रुपये शमन शल्क जमा कराया गया।
विद्युत अधिकारियों को सूचना मिली कि मिशन कंपाउंड डाकघर वाली गली के अंदर रहने वाले एक चिकित्सक के घर पर लगे विद्युत मीटरों में नो डिस्प्ले (रीडिंग न आना) आ रहा है। इसपर अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में मामला सही पाया गया। साथ ही पता लगा कि चिकित्सक ने चार-चार किलोवाट के कनेक्शन ले रखे हैं और दोनों पर कुल 1800 रुपये का बिल आ रहा है। जांच में चिकित्सक के घर में सात एसी लगे पाए गए।
इस हिसाब से उनके घर का कनेक्शन 25 किलोवाट का होना चाहिए था। कमियां सामने आने के बाद चिकित्सक से एक लाख रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। साथ ही कनेक्शन का लोड बढ़ाकर 16 किलोवाट कर दिया गया है। मीटर भी बदल दिए गए हैं। विद्युत टीम में सहायक अभियंता मीटर आलोक कुमार, एसडीओ सौरभ निगम, अवर अभियंता कुसुम चंद्रा शामिल थे।
विज्ञापन
कटे कनेक्शन पर बिजली जलाते तीन पकड़े
कटे कनेक्शन पर बिजली जलाना तीन उपभोक्ताओं को महंगा पड़ गया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई हैं।
विद्युत टीम ने उन्नाव गेट पंचवटी से जुड़े अलीगोल खिड़की पर 34 हजार के बकायेदार गोविंद दास, 45 हजार के बकायेदार संजीव व भैरो खिड़की निवासी 12 हजार के बकायेदार घनश्याम दास को कटे संयोजन पर बिजली जलाते पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने अवर अभियंता सदा शरण गुरु की तहरीर पर उक्त उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।