फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sesame dip in the donations and reservoirs

तिल का हुआ दान और जलाशयों में स्नान

Sat, 16 Jan 2016 01:11 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sesame dip in the donations and reservoirs
झांसी। शुक्रवार को नगर में मकर संक्रांति पर्व की रौनक सुबह से ही छाई रही। इस अवसर पर परंपरानुसार श्रद्धालुओं ने जलाशयों में डुबकी लगाई व सुख - समृद्धि की कामना के साथ तिल का दान किया। मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन


घने कोहरे के बाद भी मकर संक्रांति के अवसर पर अल सुबह से ही ओरछा व बालाजी में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। इन स्थानों पर लोगों ने परंपरानुसार नदी में डुबकी लगाई व भगवान सूर्य देव को अर्घ दिया। वहीं, ज्यादातर लोगों ने अपने घर में स्नान कर संक्रांति का पर्व मनाया। इस दौरान नगर के मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। लोगों ने सुख - समृद्धि की कामना के साथ तिल का दान किया।
विज्ञापन


वहीं, संस्था गहोई गौरव द्वारा गहोई दिवस व मकर संक्रांति के अवसर पर मां माहेश्वरी देवी मंदिर में पोशाक अर्पित की गई। इस अवसर पर खिचड़ी भोज हुआ व गरीबों को वस्त्र बांटे गए। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, मेयर किरण राजू बुक सेलर समेत रवींद्र रूसिया, मनमोहन गेड़ा, दामोदर दास गेड़ा, राकेश बघेल, प्रदीप सरावगी, अलका गेड़ा, भगवती देवी, राजकुमार लोइया, रामजी खरया, देवेंद्र गुप्ता, राजेश खांगट, नमिता, सुनील बिलैया, माया, राजेंद्र पटवारी, शशि, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेसीआई झांसी ग्रेटर जेसीज के तत्वावधान में लक्ष्मी गेट बाहर काली मंदिर प्रांगण में पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरीबों में वस्त्रों का वितरण भी हुआ। इस मौके पर सुनीता, के के गुप्ता, डिंपल, राकेश अग्रवाल, अनूप, दिलीप, मनीष मित्तल, अतुल, प्रमोद आदि मौजूद रहे। आभार सचिव मनोज अग्रवाल ने जताया।

परस्पर सहयोग समिति के तत्वावधान में मानिक चौक स्थित मोहनलाल जी मंदिर में एस के अग्रवाल के संयोजन व विष्णु जैन की अध्यक्षता में खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इस अवसर पर एस आर गुप्ता, सुदर्शन शिवहरे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, पवन जैन, जे पी त्रिपाठी, आर पी गुप्ता, देवी सिंह कुशवाहा, मनमोहन मनु आदि मौजूद रहे। संचालन जे पी अग्रवाल व आभार आर पी गुप्ता ने जताया।

बुंदेलखंड सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में डा. अशोक कुमार दुबे के मुख्य आतिथ्य व डा. आर के बादल की अध्यक्षता में खिचड़ी भोज हुआ। इस मौके पर डा. ए के व्यास, के के गोस्वामी, अरविंद उपाध्याय, अशोक व्यास, राकेश झारखड़िया, प्रभात कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।


महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा आदिवासी बस्ती प्रतापुरा में खिचड़ी व वस्त्रों का वितरण किया गया। अध्यक्ष अध्यक्ष अभय चौड़ेले ने की। इस मौके पर प्रवीण सागर, विक्की अग्रवाल, आशु अग्रवाल, सागर मुड़िया, सुमित अग्रवाल, राहुल मारवाड़ी, राजू विसो, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed