फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Astrology calculation says relief from corona in late September

ज्योतिष गणनाः सितंबर के अंत में मिल सकती है कोरोना से राहत, दिसंबर से फरवरी के बीच फिर से होगा प्रभावी

Wed, 23 Sep 2020 02:52 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Astrology calculation says relief from corona in late September
ग्रहण कुंडली - फोटो : eclipse

ज्योतिषीय गणना और ग्रहों की गति में होने वाले बदलाव के चलते ऐसा माना जा रहा है कि 29 सितंबर 2020 के बाद कोराना महामारी का प्रकोप काफी धीमा पड़ सकता है, जो कि लोगों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है। हालांकि, ग्रह गोचर के मुताबिक लोगों को कोरोना महामारी से पूरी तरह से मुक्ति अप्रैल 2021 में ही मिल सकेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में ज्योतिषाचार्य पं. रामेश्वरदास शास्त्री के मुताबिक 29 सितंबर 2020 से केतु , वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इसके बाद से कोरोना महामारी का धीरे धीरे प्रकोप कम होना शुरू हो जाएगा। 14 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच शुक्र और वृहस्पति के अस्त होने से एक बार फिर कोरोना का प्रभाव फिर से हो सकता है, पर इसका प्रभाव पूरी तरह अप्रैल 2021 में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना काल में ग्रहों की चाल
कोरोना काल के प्रारंभ से अब तक ग्रहों की गति और युति पर हम नजर डालते हैं तो ग्रह महामारी का योग बनाते हैं। पं. रामेश्वरदास शास्त्री ने इस संबंध में बताया कि 29 अक्टूबर 2019 को शनि, गुरु केतु, धनु राशि पर आने से महामारी का योग बना और इसके बाद 29 दिसंबर 2019 को शनि, गुरु, केतु के साथ सूर्य, बुध के आ जाने से कोरोना महामारी का विकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई 2020 से 30 जून तक गुरु के बक्री होने से और सूर्य, बृष राशि पर चले जाने से कोरोना के प्रभाव में उतार चढ़ाव देखा गया। इस दौरान कभी तीव्र प्रभाव रहा तो कभी राहत दिखाई दी। 29 मई 2020 से गुरु का धनु राशि पर केतु के साथ होने से महामारी के प्रभाव में बढ़ोत्तरी हुई। इसी तरह छह अगस्त 2020 से शनि का धनु राशि पर बक्रगति से जाना और पुन: गुरु केतु का साथ मिलने से कोरोना महामारी का भयंकर प्रकोप हो गया। इसके चलते अगस्त महीने के साथ सितंबर महीने में कोराना का रौद्र रूप देखने को मिला ।

बचाव के उपाय के साथ करें धार्मिक अनुष्ठान
यूं तो कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क लगाना और हाथों को सैनिटाइज करने जैसे उपाय पूरी सावधानी और सतर्कता से करते रहें, पर इसके अलावा हम ग्रहों की शांति के द्वारा इस महामारी को शांत करने के लिए देवी आराधना, नवचंडी, शतचंडी, संपुटित सहस्त्रचंडी का अनुष्ठान करके गृह शांति कर सकते हैं।

पं. रामेश्वर दास शास्त्री

सितंबर में मिलेगी राहत, पर दिसंबर से फरवरी के बीच फिर बढ़ सकता है प्रभाव
सितंबर के अंत में भले ही कोरोना से राहत मिल जाए पर 14 दिसंबर से 14 फरवरी के बीच बृहस्पति व शुक्र के अस्त हो जाने से कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ सकता है, जो अप्रैल 2021 तक चलेगा।
आचार्य हरिओम पाठक , सिद्धेश्वर सिद्धपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed