फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Senior assistant of irrigation department absconded with documents, returned on warning of FIR

Jhansi News: दस्तावेज लेकर सिंचाई विभाग का वरिष्ठ सहायक फरार, एफआईआर की चेतावनी पर लौटा

Thu, 26 Sep 2024 04:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Senior assistant of irrigation department absconded with documents, returned on warning of FIR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सिंचाई विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक केन बेतवा लिंक परियोजना के दस्तावेज लेकर फरार हो गया था। अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने नोटिस जारी कर एफआईआर की चेतावनी जारी कर दी। कर्मी कार्यालय आया और कागज देकर फिर लापता हो गया। अब उसका वेतन रोका गया है।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर लगातार नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों अधिशासी अभियंता प्रखंड बेतवा नहर कार्यालय में तैनात सीपरी बाजार निवासी वरिष्ठ सहायक नरसिंह कुमार विभाग के अधिकारियों को बताए बिना केन-बेतवा लिंक परियोजना से संबंधित चार्ज की पत्रावलियां लेकर लापता हो गया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने 3 सितंबर को वरिष्ठ सहायक के नाम पत्र जारी कर चेतावनी जारी कर पत्रावलियां तत्काल विभाग को सौंपने के निर्देश जारी कर दिए। इसके साथ ही दस्तावेज वापस न करने पर एफआईआर कराने की भी चेतावनी भी दे दी। इसके कई दिन बाद कर्मी ने दस्तावेज लौटाए, लेकिन फिर कार्यालय नहीं आया। अब मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिशाषी अभियंता ने उसका वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
वरिष्ठ सहायक केन-बेजवा लिंक परियोजना की पत्रावलियां लेकर चला गया था। उसने किसी को भी इसकी सूचना नहीं दी थी। चेतावनी जारी करने पर दस्तावेज लौटा दिए गए हैं, लेकिन वह कार्यालय से नदारत है। इसी के चलते विभागीय कार्रवाई में सहायक का वेतन रोका गया है। - उमेश कुमार, अधिशाषी अभियंता प्रखंड बेतवा नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed