फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Semester from March 25, annual examinations may start from April 8

Jhansi News: 25 मार्च से सेमेस्टर, आठ अप्रैल से शुरू हो सकतीं वार्षिक परीक्षाएं

Mon, 13 Mar 2023 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Semester from March 25, annual examinations may start from April 8
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं की संभावित सूची तैयार कर ली है। अब 25 मार्च से सेमेस्टर और आठ अप्रैल से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। परीक्षा के लिए बुंदेलखंड में 208 केंद्र बनाए गए हैं। व्यावसायिक के बाद अब विश्वविद्यालय सामान्य स्नातक, परास्नातक कोर्सों की परीक्षाएं कराने जा रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कॉलेजों से 17 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। निर्धारित तिथि तक 208 महाविद्यालयों ने ही तय प्रारूप पर बीयू को जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

ऐसे में बीयू ने केंद्रों का निर्धारण करते हुए सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कॉलेजों से आपत्तियां भी मांग ली हैं। वहीं, बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हो सकती हैं। जबकि, स्नातक, परास्नातक के अंतिम वर्ष के कोर्सों की परीक्षाएं आठ अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं की संभावित सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र भी हो चुके तैयार
विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक के सभी विषयों का प्रश्नपत्र भी बनवा लिए हैं। परीक्षा की तिथि फाइनल होते ही इन पेपरों को केंद्रों को भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च से सेमेस्टर और आठ अप्रैल से वार्षिक परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं। 208 केंद्रों पर परीक्षा होगी। जल्द ही परीक्षा की सूची फाइनल करके बीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
- राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed