फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Selection of Chirgaon, Baragaon and Mauranipur in one block, one crop.

Jhansi News: एक ब्लॉक एक फसल में चिरगांव, बड़ागांव और मऊरानीपुर का चयन

Fri, 07 Feb 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Selection of Chirgaon, Baragaon and Mauranipur in one block, one crop.

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। प्रदेश सरकार ने एक ब्लॉक एक फसल योजना के तहत प्रदेश के 127 विकासखंडों का चयन किया है। इसमें झांसी के तीन विकासखंड मऊरानीपुर, चिरगांव और बड़ागांव शामिल किए गए हैं। इन ब्लॉक में उड़द, कठिया गेहूं और मूंगफली की उन्नत प्रजाति को उगाया जाएगा। इसका लाभ लेने वाले किसानों को फसल बेचने के लिए बाजारों के चक्कर नहीं काटने होंगे। फसल की खरीद से लेकर ब्रांडिंग और पैकिंग की जिम्मदारी सरकार की होगी।


प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर लाने के लिए कृषि और औद्यानिक क्षेत्र के अंतर्गत कृषि आधारित उद्यमों को निर्यात योग्य बनाने के लिए पर ब्लॉक-वन ब्लॉक योजना चलाई गई है। इसमें झांसी के भी तीन ब्लॉकों का चयन हुआ है। इसके लिए फसल का भी चयन किया गया है, जिसमें विकासखंड बड़ागांव में मूंगफली, चिरगांव में कठिया गेहूं व मऊरानीपुर में उड़द की फसल शामिल हैं। समय-समय पर फसल की अच्छी पैदावार के लिए कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विभाग के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed