फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seize the accounts of big defaulters who do not pay taxes

Jhansi News: कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों का खाता करें सीज

Thu, 19 Sep 2024 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seize the accounts of big defaulters who do not pay taxes
कर विभाग की समीक्षा बैठक में कम वसूली पर नगर आयुक्त खफा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में नगर आयुक्त ने कर विभाग की वसूली की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2024-25 की वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर बड़े बकायेदार कर जमा नहीं करते हैं, तो उनका खाता सीज किया जाए।

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने सभी कर अधीक्षकों के वार्डवार कर वसूली की समीक्षा की। बड़े बकायेदारों से वसूली पर जोर दिया। छोटे बकायेदारों से कर वसूली के लिए बिल कलेक्टरों से प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए वसूली कराने के निर्देश दिए। कर निरीक्षक योगेश शुक्ला, रितु कुशवाहा ने बड़े बकायेदारों के नाम बताए। नगर आयुक्त ने नोटिस जारी कर वसूली करने के लिए कहा। संतोषजनक वसूली न होने पर कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, राधेश्याम पटेल, कौशल किशोर, कर अधीक्षक ब्रजेश वर्मा, विनोद गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed