फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seepri stuck in the jam market

जाम में फंसा सीपरी बाजार

Wed, 10 Jun 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 10 Jun 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार अब पूरी तरह जाम में घिरा नजर आने लगा है। जिसको जहां से रास्ता मिल रहा वह अपनी गाड़ी को वहीं घुसा देता है। इससे हर जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। यातायात पुलिस की गैर मौजूदगी में मंगलवार को एक कार चालक विपरीत दिशा से कच्चे पुल में प्रवेश कर गया, इससे दोनों तरफ के वाहन फंस गए। बाद में गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद कार को रास्ता देकर आगे बढ़ाया गया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन


सीपरी बाजार रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने सीपरी बाजार की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को चित्रा चौराहे से पक्का पुल होते हुए व सीपरी बाजार से चित्रा चौराहे की तरफ आने वाले ट्रैफिक को कच्चे पुल के रास्ते निकालने की व्यवस्था बना रख है। चूंकि, इन दिनाें सेंट्रल होटल के सामने पिलर बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इस कारण सीपरी बाजार जाने वाला रास्ता बेहद ही संकरा हो गया है। मौके से एक-एक कर ही वाहन निकल पा रहे हैं। इस कारण मंगलवार को चित्रा चौराहे से आगे बढ़ने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यह कतार वाहन चालकों को होटल हाइवे तक परेशान करती रही।
विज्ञापन


 चिलचिलाती गर्मी में कछुए की चाल से सरक रही गाड़ियों के कारण लोगों को पल-पल काटना मुश्किल भरा बना रहा। इधर, प्रेमनगर, नंदनपुरा व सीपरी बाजार से आने वाले सभी वाहन अलग-अलग रास्तों से होकर कच्चे पुल तक पहुंच रहे हैं, इससे हर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। मंगलवार को गोंदू कंपाउंड तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस को गुमराह कर एक कार चालक विपरीत दिशा से कच्चे पुल में घुस गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए एक तरफ से मोटर साइकिल चालकों को निकालना शुरू किया गया, मगर उक्त कार चालक ने अपनी गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। इससे मोटर साइकिलों का निकलना भी बंद हो गया। इस पर कुछ लोग उत्तेजित हो गए और उन्होंने कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह मामले को शांत कराकर गाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed