फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seeing increasing corona infection, schools are giving emphasis on completing the curriculum

कोरोना संक्रमण बढ़ता देख स्कूल दे रहे पाठ्यक्रम पूरा कराने पर जोर

Mon, 03 Jan 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seeing increasing corona infection, schools are giving emphasis on completing the curriculum
झांसी। सीबीएसई और आईसीएसई में अब टर्म टू की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद स्कूल भी पाठ्यक्रम पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं। वहीं बोर्ड के बच्चों को रिवीजन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार 50-50 फीसदी कोर्स की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं नवंबर में हो चुकी हैं। अब विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को देखते हुए स्कूल संचालक पसोपेश में हैं। स्कूलों की कोशिश है कि वे जल्द से जल्द बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा करवा दें ताकि बच्चे समय से अपने परीक्षा के लिए तैयारियों मे जुट जाएं। फर्स्ट टर्म की बोर्ड परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रारूप रहा था, लेकिन टर्म टू की परीक्षा में ऐसा नहीं होगा। इस बार परीक्षा में लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी आएंगे। द आर्यंस स्कूल के संचालक आकाश अत्री ने बताया कि बोर्ड की टर्म टू की परीक्षा के लिए बच्चों को तैयार किया जा रहा है। आनलाइन कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कुछ अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने में कतरा रहे हैं। वहीं ब्लू वेल्स के नितिन विलियम्स ने कहा कि अभी कक्षाएं लगातार संचालित की जा रही हैं, कोरोना को देखते हुए पता नहीं कब सरकार स्कूलों को बंद करने का फैसला कर दे, इसलिए जल्द से जल्द बच्चों के पाठ्यक्रम को पूरा करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed