{"_id":"5eb4f5e58ebc3e907149b9b8","slug":"second-death-case-reported-in-jhansi-roadways-bus-driver-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में कोरोना से दूसरी मौत, श्रमिकों को छोड़ने गई रोडवेज बस का चालक निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में कोरोना से दूसरी मौत, श्रमिकों को छोड़ने गई रोडवेज बस का चालक निकला संक्रमित
Fri, 08 May 2020 11:32 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण दूसरी मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रात दो बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह जिले में कोरोना वायरस से मौत का दूसरा मामला है। वहीं श्रमिकों को छोड़ने गई रोडवेज बस का चालक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
झांसी में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि तीन की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। हालांकि, तीनों अभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में बिसातखाना निवासी 37 वर्षीय युवक को हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
युवक लंबे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। इस वजह से उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।