फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seal pack lifafa send rejervation

सीलबंद लिफाफे में भेजा गया आरक्षण, शासन स्तर से होगा फैसला

Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seal pack lifafa send rejervation
झांसी। करीब तीन दिन तक चली लंबी कवायद के बाद आखिरकार नगर निगम प्रशासन ने सभी साठ वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार करके शुक्रवार को इसे शासन को भेज दिया। अब नगर विकास विभाग आरक्षण नियमावली के तहत इस प्रस्तावित आरक्षण का परीक्षण करेगा। वार्डों का आरक्षण नियमावली के अनुसार होने पर आगे की कार्रवाई के लिए इसे नगर निगम को वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव के आधार पर चक्रानुक्रम फार्मूले के मुताबिक आगामी निकाय चुनाव के लिए सभी 60 वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। फार्मूले के मुताबिक पिछले चुनाव में जो वार्ड, जिस वर्ग को आरक्षित था, उसको इस बार उसी वर्ग में आरक्षित नहीं किया गया है। पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत के मुताबिक 16 सीट जबकि 13 सीट अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को मिली हैं। महिलाओं को सभी वर्ग में कुल मिलाकर 20 सीटेें मिली हैं। सामान्य वर्ग को 31 सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन

आरक्षण तय करके शासन की मंजूरी के लिए इसे भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद इसका सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।
पुलकित गर्ग
11 नवंबर तक सार्वजनिक प्रकाशन की उम्मीद
शासन की हरी झंडी मिलने के बाद प्रस्तावित आरक्षण के 11 नवंबर तक सार्वजनिक प्रकाशन की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनके निस्तारित होने के बाद आरक्षण अंतिम रूप से तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed