फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scooty was booked for Jhansi, railway delivered it to Ahmedabad

Jhansi News: झांसी के लिए बुक कराई थी स्कूटी, रेलवे ने पहुंचा दी अहमदाबाद

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scooty was booked for Jhansi, railway delivered it to Ahmedabad
- साबरमती एक्सप्रेस में लोड कराने के बाद झांसी में उतारना भूले कर्मचारीअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे की पार्सल सेवा के कर्मचारियों ने अनोखा कारनामा किया है। अयोध्या से झांसी के लिए बुक कराई गई स्कूटी को कर्मचारी स्टेशन पर उतारना ही भूल गए और स्कूटी अहमदाबाद में अनलोड करा दी गई। जब यात्री को झांसी स्टेशन पर स्कूटी नहीं मिली, तो उन्होंने रेलवे अफसरों से शिकायत की। इस पर अफसरों में हड़कंप मच गया। यात्री ने ट्वीटर के जरिये रेलमंत्री से शिकायत कर दी। अब स्कूटी को अहमदाबाद से वापस मंगाया जा रहा है।
यात्री राजेश कुमार ने 21 जुलाई को अयोध्या कैंट स्टेशन से झांसी स्टेशन के लिए स्कूटी को पार्सल कराया था। स्कूटी अगले दिन 22 जुलाई को झांसी पहुंचने का आश्वासन दिया गया। जब 22 जुलाई को वे रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पहुंचे तो यहां स्कूटी नहीं मिली। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि स्कूटी को अयोध्या से साबरमती एक्सप्रेस में झांसी के लिए लोड किया गया था, लेकिन ट्रेन के झांसी पहुंचने पर स्कूटी को उतारा ही नहीं गया। स्कूटी 23 जुलाई को अहमदाबाद में उतार ली गई। इस पर यात्री ने रेलवे अफसरों से शिकायत की। इसके बाद पार्सल कार्यालय से अहमदाबाद पार्सल कार्यालय काे सूचना दी गई। अब स्कूटी को अहमदाबाद से वापस मंगाया जा रहा है। यात्री ने रेलवे की पार्सल सेवा को लेकर रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन


अगर किसी यात्री का सामान ओवरकैरिज हो जाता है, तो उसे तत्काल वापस मंगाकर यात्री के सुपुर्द किया जाता है। संबंधित शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed