फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   schoolo ne tai ki practical exam ki date

स्कूलों ने तय की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि

Sat, 06 Feb 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
schoolo ne tai ki practical exam ki date
झांसी। जिले के विभिन्न स्कूलों ने अपने यहां अलग-अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा छह फरवरी को सुबह नौ बजे विद्यालय में होगी। सभी संबंधित छात्र अपनी परीक्षा के लिए विद्यालय में समय से उपस्थित हों।
विज्ञापन

इसी तरह, सरस्वती इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सात और आठ फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी। विद्यालय न्यू सरस्वती विलेज कान्वेंट इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से प्रारंभ होगी। पैरामेडिकल कॉलेज के सामने स्थित शिक्षक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से होगी। बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज गर्ल्स इंटर कॉलेज बरुआसागर और एलवीएम इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सात फरवरी को सुबह दस बजे से होगी।
विज्ञापन

वहीं, रक्सा के राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इंटरमीडिएट संस्थागत, व्यक्तिगत अभ्यर्थियों की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सात फरवरी, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान और कंप्यूटर की आठ, भूगोल की नौ, जीव विज्ञान की 11 व 12 फरवरी को होगी। राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में रसायन विभान प्रयोगात्मक परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रथम बैच की परीक्षा सुबह दस और द्वितीय बैच की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा आठ फरवरी से सुबह दस बजे से होगी। इसके अलावा कलावती इंटर कॉलेज राजगढ़ में रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ और भौतिक विज्ञान की नौ फरवरी को सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed