फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School readiness training of teachers will start from 21

21 से शिक्षकों का स्कूल रेडनेस प्रशिक्षण होगा शुरू

Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
School readiness training of teachers will start from 21
झांसी। 21 अक्तूबर से सभी प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का स्कूल रेडनेस का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी क्लासेस के लिए शिक्षकों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को अब विद्यालयीय शिक्षा में शामिल कर लिया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी में प्री प्राइमरी क्लासेस संचालित होनी हैं। इसके लिए विद्यालय, शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जो कि 21 अक्तूबर से शुरू हो सकता है। बृहस्पतिवार को जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश कुमार समेले, जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा नवीन दुबे ने एसआरजी चौधरी धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, प्रदीप यादव ने बैठक कर योजना तैयार करने को लेकर चर्चा की। साथ ही मिशन प्रेरणा के क्रियान्वयन, शिक्षकों द्वारा दीक्षा पर किए जा रहे प्रशिक्षण, कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए वन टाइम यूज प्लास्टिक को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता, अध्यापकों द्वारा कहानी सुनाना प्रतियोगिता, किसी टॉपिक पर पढ़ाने का संक्षिप्त वीडियो निर्माण, इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की योजना बनाई। सभी ब्लॉक में स्थान की उपलब्धता एवं बीआरसी पर इंटरनेट प्रोजेक्टर सहित जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिला स्तरीय ट्रेनर की तैयारी के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed