{"_id":"68638d3fe03a46c204064fa4","slug":"satar-river-overflows-due-to-heavy-rain-in-jhansi-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में आफत वाला मौसम: भारी बारिश में उफनाई सतार नदी, एनएच-27 पर तीन फीट पानी; ओरछा का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में आफत वाला मौसम: भारी बारिश में उफनाई सतार नदी, एनएच-27 पर तीन फीट पानी; ओरछा का संपर्क टूटा
Tue, 01 Jul 2025 12:54 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:54 PM IST
सार
झांसी समेत उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। एनएच-27 पर भी तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं ओरछा में झांसी से गए लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
ओरछा में झांसी से गए लोग फंसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते सतार, पहूंज समेत कई नदियां उफान पर आ गईं। उनमें तेज बहाव की वजह से कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। सतार नदी में आए तेज बहाव के चलते झांसी-ओरछा मार्ग पर बनी पुलिया डूब गई, जिससे झांसी-ओरछा के बीच का संपर्क भी टूट गया।
विज्ञापन
पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। झांसी से ओरछा गए सैकड़ों लोग भी वहीं पर फंसे हुए हैं। कुछ लोग पृथ्वीपुर के रास्ते वापस लौट रहे हैं। नदी में तेज बहाव के चलते अगले आठ घंटे तक पानी कम होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, तेज बारिश के चलते अन्य इलाकों में भी नदी के जल स्तर में तेजी से इजाफा हुआ।
विज्ञापन
वहीं, झांसी-शिवपुरी हाईवे (एनएच-27) पर रक्सा टोल के पास करीब तीन फुट पानी भर गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। इस वजह से ट्रैफिक काफी धीमा रहा।
विज्ञापन