{"_id":"60b53fca8ebc3e2be10f95d6","slug":"sarpanch-died-misteriously-jhansi-news-jhs19607031","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में सरपंच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में सरपंच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को संदिग्धावस्था में दतिया के एक सरपंच की मौत हो गई। मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के ग्राम जिगना निवासी दयाल सिंह का पुत्र अजीत (27) गांव का सरपंच है। वो गांव की बजाय दतिया में रहता था। सोमवार को वो बाजार से आया। अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिजन भी गांव से दतिया पहुंच गए और आनन-फानन में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसने दम तोड़ दिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।
दवा के धोखे में कीटनाशक खाने से मौत
झांसी। दतिया जिले के भांडेर निवासी बालचंद्र की पुत्री सुजाला (22) की शादी चार साल पहले हुई थी। डेढ़ साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वो अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार को युवती ने घर में दवा के धोखे में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
झांसी। ललितपुर जिले के तालबेहट के ग्राम इनौता निवासी सियाराम का पुत्र अनिल राजपूत (32) खेती का काम करता था। 28 मई को वो ऑटो में सवार होकर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था। इसी दरम्यान ऑटो में पीछे से आर रही एक कार ने टक्कर मार दी। अनिल ऑटो से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।