फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Saraswati Girls Vidya Mandir Champion in Yoga

योग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर चैंपियन

Sat, 29 Jul 2017 12:33 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 29 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
 Saraswati Girls Vidya Mandir Champion in Yoga
sport jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा प्रायोजित और जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित जिला ओलंपिक खेलों में शुक्रवार को योग, कबड्डी, बास्केटबॉल के खिताबी मुकाबले हुए। ध्यानचंद स्टेडियम में हुईं प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में योग की चैंपियनशिप सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और बालकों के सीनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना व जूनियर में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज ने जीती।
ध्यानचंद स्टेडियम में योग प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में निकिता कुशवाहा व हर्षिता वर्मा ने पहला और दूसरा तथा कैथेड्रिल कॉलेज की लगन लक्ष्यकार ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर बालिका वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैना राजपूत ने पहला, सलोनी साहू ने दूसरा और शीयरवुड कॉलेज की दीपिका पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालकोें के  सीनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना के पुप्पेंद्र ने पहला, राहुल ने दूसरा, भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज के देवेंद्र प्रजापति ने तीसरा, जूनियर वर्ग में गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज के प्रदीप अहिरवार ने पहला, नरेश कुमार ने दूसरा और आयुष कुशवाहा ने तीसरा स्थान पाया। योग प्रतियोगिताओं के निर्णायकों में पवन कुमार ओझा, चंद्रकांत लक्ष्यकार, प्रमोद सिकौरिया, ईश्वर प्रजापति रहे।
विज्ञापन

बास्केटबाल का खिताबी मुकाबला केंद्रीय विद्यालय बबीना और एमएलएम स्कूल के मध्य हुआ, जिसमें एमएलएम ने 33-27 से जीत हासिल की। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में एमएलएम स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना क ो एकतरफा 16-9 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय बबीना ने शानदार जीत हासिल कर आरएनएस स्कूल को 31-1 से हराया। रैफरी में अरहम, अभिषेक यादव व प्रिंस रहे। बालिका वर्ग क ी कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब केंद्रीय विद्यालय बबीना ने आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना को 38-7 से हराकर जीता। निर्णायकों में बद्री प्रसाद सेन, धर्मदेव राय, सुभाष भाष्कर, हरिराज, दिव्या पाल, अंशु, कृष्णा, रुकमणि, जिनेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद 
खेलकूद प्रतियोगिता दौरान जिला ओलंपिक संघ के सचिव कपिल कुमार गर्ग, निजामउद्दीन, विमल शर्मा, ओमी यादव, प्रेम सिंह, अमर जीत नागिल, शैलेंद्र कुमार, दिनेश रजक, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

आज के मुकाबले 
शनिवार को कबड्डी में बालक वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। इसके अलावा क्रिकेट, फुटबाल, चैस, कैरम, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं भी होगी।


फोटो
-----
ताकत का पता चलता है
रस्साकसी और कबड्डी में खूब मजा आता हैं। इसमें टीम वर्क होता है और पता चलता है कि प्रतियोगियों में कितनी ताकत है।
आयुषी सिंह, छात्रा शीयरवुड कॉलेज
ओलंपिक खेलने का लक्ष्य
बैडमिंटन में शानदार करियर बनाना है। मेरा लक्ष्य है कि भारत की ओर से ओलंपिक खेलने का लक्ष्य है। रोज अभ्यास करता हूं।
प्रशांत भदौरिया, छात्र माउंट लिट्रा जी स्कूल
वॉलीबाल से बढ़ती हैं क्षमता
वॉलीबाल खेल से क्षमताएं बढ़ती हैं। मैं पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हूं और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
रोशनी कुशवाहा, छात्रा शीयरवुड कॉलेज
प्रदर्शन को बेहतर करना है
उत्तर प्रदेश की अंडर 16 क्रिकेट टीम से खेल चुका हूं। जिला ओलंपिक खेल में भाग लेने का मकसद प्रदर्शन को बेहतर करना है।
अभिनव शांडिल्य, छात्र क्राइस्ट द किंग कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed