फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sarafa bussinesman lack rupees loot in jaharkhurani

सराफा कारोबारी से लाखों की लूट

Mon, 06 Jan 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sarafa bussinesman lack rupees loot in jaharkhurani
झांसी। जिले के सराफा कारोबारी को बुरहानपुर में बेहोश कर बदमाश लाखों की लूटपाट कर भाग गए। घटना पंजाब मेल के थर्ड एसी कोच में अंजाम दी गई। बेहोशी की हालत में बुरहानपुर स्टेशन पर उतारकर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना मऊरानीपुर के दमेले चौक निवासी मनीष कटहल सराफा कारोबारी हैं। उनको अपनी पुत्री का एडमिशन करानेे बुरहानपुर जाना था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी रीना व पुत्री रिया के साथ बुरहानपुर जाने के लिए पंजाब मेल के थर्ड एसी कोच में सवार हुए। बुरहानपुर स्टेशन आने से पहले बदमाश उन्हें बेहोश कर बैग लूट कर भाग निकलेे। बैग में लाखों के जेवरात व रुपये थे। मुंह से झाग निकलता देख उनकी पत्नी घबरा गई। यात्रियों के सहयोग से इसकी सूचना बुरहानपुर स्टेशन पर पुलिस को दी। बेहोशी की हालत में उनको स्टेशन पर उतारकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। वह भी बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने उनकी हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed