फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   saprar blue star won tournament

सपरार ब्लू स्टार ने जीता खिताबी मुकाबला

Sat, 15 Feb 2020 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
saprar blue star won tournament
प्रतियोगिता में चैम्पियन रही सपरार ब्लू स्टार की टीम के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए।
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब क्लब द्वारा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही इरिगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को खिताबी मुकाबला सपरार ब्लू स्टार ने जीत लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाइनल मैच इरिगेशन राईजिंग स्टार बनाम सपरार ब्लू स्टार टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सपरार ब्लू स्टार टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर नुकसान पर 119 रन बनाए। इसमें विवेक ने 34 रन, विकास वर्मा ने 17 रन, दीपाकर व रवि को 16- 16 रनों का योगदान रहा। पंकज दास ने दो विकेट लिए। जवाब में इरिगेशन राईजिंग स्टार की पूरी टीम 82 रन पर भी ढेर हो गई। सबसे अधिक सौरभ वर्मा ने 27 रन बनाए। साथ ही, सपरार ब्लू स्टार टीम की तरफ से विकास वर्मा ने तीन, रामकुमार व सौरभ श्रीवास्तव ने दो- दो विकेट लिए। विकास वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही प्रतियोगिता में पंकज दास को मैन ऑफ दा सीरीज, मनोज कुमार को बेस्ट बल्लेबाज व विकास वर्मा को बेस्ट बॉलर चुना गया। विजेता व उपविजेता टीम को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केबी लाल, अधिशासी अभियंता रामश्रय यादव, रामशंकर राजपूत, आरबी सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामकिशुन, संजय गौतम, अनिल तिलक, अशोक सक्सेना, पंकज कौशिक, संदीप रावत, षष्टेश्वर नाथ, आर्य कुमार गुप्ता, हमजा हुसैन, आलोक शर्मा मौजूद रहे। आभार सचिव विकास राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed