{"_id":"5dacaeec8ebc3e016a1832a2","slug":"sanjay-verma-send-to-orai-jhansi-news-jhs150789069","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से उरई जेल भेजा गया संजय वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से उरई जेल भेजा गया संजय वर्मा
विज्ञापन
sanjay verma send to orai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी से उरई जेल भेजा गया संजय वर्मा
झांसी। धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजे गए कारोबारी संजय वर्मा को सुरक्षा के मद्देनजर झांसी कारागार से उर्रई कारागार भेजा गया है। आरोपी संजय पर मीना सोनी की हत्या का भी आरोप है, लेकिन यह गिरफ्तारी मीना हत्याकांड की जगह आयकर और जीएसटी में टैक्स चोरी मेें की गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आयकर और जीएसटी में टैक्स चोरी मेें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कारोबारी संजय वर्मा को झांसी के जिला कारागार में भेज दिया था। जेल में संजय ने हत्या का अंदेशा जताया, जिसके चलते जेेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन इसके बाद संजय को प्रशासन ने झांसी कारागार से उर्रई कारागार भेज दिया है। वहां भी उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल संजय वर्मा पर कचहरी चौराहा पर हमला हुआ था, इसमेें एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो जाने के बाद संजय वर्मा समेत अन्य लोग घायल हो गए थे। इस मामले के आरोपी जेल में हैं, ऐसे में संजय ने अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। जिसे देखते हुए प्रशासन ने उरई जेल भेजा है।
स्टे खत्म होते ही होगी पूछताछ
पुलिस ने मीना हत्याकांड में शिकंजा कसने की कवायद तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मीना हत्याकांड में कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए स्टे समाप्त कराने के खिलाफ आवेदन दे रखा है। जल्द ही स्टे खत्म होेने के बाद पुलिस मीना हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ करेगी, क्योंकि अब तक मीना की लाश नहीं मिल सकी है। अन्य पकड़े गए आरोपियोें ने बताया था कि मीना की हत्या के बाद शव को कालपी में यमुना नदी में फेंका था।