फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sampark Kranti kept running 403 kms with a suspected bomb, officers have no answer

Jhansi News: संदिग्ध बम के साथ 403 किलोमीटर दौड़ती रही संपर्क क्रांति, अफसरों के पास जवाब नहीं

Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sampark Kranti kept running 403 kms with a suspected bomb, officers have no answer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी स्टेशन पर शुक्रवार रात 11:34 बजे पहुंची छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना भले फर्जी निकली हो, लेकिन इस मामले ने रेलवे की सजगता की कलई खोलकर रख दी। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम ट्रेन के निजामुद्दीन स्टेशन पर रहने के दौरान करीब 5:55 बजे ही कंट्रोल रूम को बम होने की सूचना मिल गई थी। इसके बावजूद रेल अफसरों ने न सिर्फ ट्रेन को रवाना कर दिया बल्कि आगे के किसी स्टेशन में नहीं रोका गया।
ट्रेन में सवार 1700 यात्रियों की जान खतरे में रही। ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से होते हुए आगरा, मथुरा, ग्वालियर समेत 54 छोटे-बड़े स्टेशन छोड़ते हुए रात करीब 11:35 बजे झांसी स्टेशन पहुंची। इसके बाद ट्रेन की तलाशी कराई गई। वहीं, 24 घंटे बाद भी रेल अफसर इस चूक का जवाब देने के लिए आगे नहीं आए। शनिवार को भी वरिष्ठ रेल अफसरों से संपर्क किया गया लेकिन, उनकी ओर से जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) में बम की सूचना होने पर शुक्रवार रात झांसी रेलवे स्टेशन में ट्रेन की तलाशी कराई गई थी लेकिन, छानबीन मेंं मालूम चला कि ट्रेन में बम की सूचना निजामुद्दीन स्टेशन पर ही मिल गई थी। रेलवे पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम निवासी युवक निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। यहां उसने तीन युवकों को आपस में बात करते हुए ट्रेन में बम होने की बात सुनी। इसके बाद उसने रेलवे के 139 नंबर पर सूचना दे दी। यह सूचना रात करीब 9:24 मिनट पर झांसी स्टेशन को दी गई। तब तक ग्वालियर नहीं पहुंची थी। ऐसे में सवाल अभी तक बना हुआ है कि सुरक्षा को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही आखिरी किस स्तर से बरती गई। मंडल का कोई भी वरिष्ठ रेल अफसर इस बारे में बात करने को राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

एटीएस ने ली घटना की जानकारी
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना भले ही फर्जी रही, लेकिन इस मामले की जांच के लिए रेलवे समेत कई एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इस मामले में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने भी आरपीएफ से घटना की जानकारी ली। इस मामले में सूचना देने वाले गुरुग्राम निवासी चेतन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि निजामुद्दीन स्टेशन पर उसने तीन युवकों से ट्रेन में बम रखने की बात सुनी थी। यह बात सुनकर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। अब इन तीन युवकों को भी तलाशा जा रहा है।

वर्जन
गुरुग्राम निवासी चेतन ने निजामुद्दीन स्टेशन पर तीन युवकों की बातचीत सुनने के बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। उस दौरान ट्रेन रवाना नहीं हुई थी। बम होने की जानकारी पर ट्रेन झांसी स्टेशन पर रोकी गई। जांच में बम की सूचना गलत पाई गई। - विपुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed