{"_id":"6ace9417d72cc615e300f643","slug":"samastipur-nagpur-special-train-to-run-during-diwali-and-chhath-festivals-jhansi-news-c-11-jhs1019-897050-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दीपावली, छठ पर्व पर चलेगी समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दीपावली, छठ पर्व पर चलेगी समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
झांसी। रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा महोत्सव, दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ के चलते साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 अक्तूबर से चलाना तय किया है।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया त्योहार पर लोगों को आवागमन सुगम करने के लिए नागपुर- समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अप और डाउन चलेगी। अप नागपुर-समस्तीपुर ट्रेन 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक हर बुधवार को नागपुर से सुबह 10:40 बजे चलेगी। यह बैतूल, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी। डाउन समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक हर शुक्रवार को समस्तीपुर से रात 03:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन उक्त रास्ते से होते हुए नागपुर शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे पहुंचेगी।