{"_id":"6a3d97bcad7eaca8dc07c9c5","slug":"samarth-portal-did-not-cooperate-counseling-remained-closed-on-the-first-day-jhansi-news-c-11-jhs1019-822834-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समर्थ पोर्टल ने नहीं दिया साथ, पहले दिन काउंसलिंग रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समर्थ पोर्टल ने नहीं दिया साथ, पहले दिन काउंसलिंग रही बंद
Fri, 26 Jun 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामी की वजह से बृहस्पतिवार को बीयू के कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग नहीं हो सकी। छात्र-छात्राओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक काउंसलिंग न होने पर निराश लौट गए।
बीयू परिसर में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की बृहस्पतिवार से काउंसलिंग होनी थी। जिसके चलते छात्र-छात्राएं आएं मगर तकनीकी खामी की वजह से समर्थ पोर्टल ने साथ नहीं दिया। प्रवेश के लिए आए छात्र-छात्राएं व काउंसलिंग टीमें पोर्टल के चालू होने का इंतजार करती रहीं। दोपहर तीन बजे तक पोर्टल के हालात यथावत रहे। शाम करीब चार बजे पोर्टल चला मगर कुछ समय बाद फिर बंद हो गया। काउंसलिंग नहीं होने की वजह से छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को फिर आने के लिए कहा गया है।
वहीं, कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि समर्थ पोर्टल के नहीं चलने के बारे में किसी ने भी सूचना नहीं दी है। यदि ऐसा है, तो विभागाध्यक्षों को स्थिति से अवगत कराना चाहिए था जिससे खामी को दूर कराया जा सकता था।