{"_id":"fc525dd0509d4739211ef26bacabe2a9","slug":"salaries-are-asking-sack-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन मांगने पर दी जाती नौकरी से निकालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन मांगने पर दी जाती नौकरी से निकालने की धमकी
ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में संविदा पर रखे गए करीब 180 कर्मचारियों व सुरक्षा गार्डों का महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। इससे वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मियों का आरोप है कि मेहनताना मांगने पर उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है।
बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में पचास स्टाफ नर्स समेत 130 कर्मचारी और 50 सुरक्षा गार्ड ठेके पर रखे गए थे। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब सात महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि सुरक्षा गार्डों का भी कई महीनों का भुगतान लटका हुआ है।
कई बार उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को शिकायती पत्र देकर मानदेय भुगतान की मांग की है। मगर हर बार बजट का हवाला देकर उन्हें टरका दिया जाता है। चूंकि, फरवरी में ठेके का नवीनीकरण होना है, इसलिए कर्मचारियों को पैसा न मिलने का डर सताने लगा है। उनका आरोप है कि फरवरी में दूसरे कर्मचारियों को ठेके पर रख लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि सोमवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव की बैठक में ठेके पर रखे गए कर्मियों के भुगतान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने जल्द ही बजट जारी करने की बात कही है। कर्मचारियों ने जितने दिन काम किया है, उन्हें भुगतान बजट आते ही किया जाएगा।