फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sal bhar se faleo me ghum rha digree collage

साल भर से फाइलों में घूम रहा राजकीय डिग्री कॉलेज

Wed, 18 Sep 2019 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
sal bhar se faleo me ghum rha digree collage
school in jhansi - फोटो : demo
साल भर से फाइलों में घूम रहा राजकीय डिग्री कॉलेज
विज्ञापन

झांसी। झांसी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज लगभग साल भर से फाइलों में ही घूम रहा है। पिछले साल सितंबर महीने में ही इसकी स्थापना के लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई थी। उच्च शिक्षा विभाग ने भी इस पर सहमति जता दी थी। इसके बावजूद अब तक कॉलेज का निर्माण शुरू होना तो दूर, जगह के लिए भी हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
पिछले साल बुंदेलखंड में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सात राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने के लिए मंजूरी मिली थी। इनमें तीन कॉलेज जनपद में नगर, बबीना और मऊरानीपुर में खुलने थे। इनमें से बबीना और मऊरानीपुर के कटेरा में राजकीय कॉलेज के निर्माण के लिए एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। बबीना में तो निर्माण भी शुरू हो चुका है। झांसी में ही अब तक जगह को हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

हालांकि, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने जीआईसी में ही राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने के लिए भूमि को अधिग्रहण की स्वीकृति के लिए राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव को पत्र लिखा था। कोई जवाब न मिलने पर डीएम ने बीते अगस्त में फिर से मुख्य सचिव को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि चिह्नित भूमि नॉन जेडए की है। ऐसे में महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी का कहना है कि राजकीय महाविद्यालय के लिए जीआईसी में भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन स्तर से भूमि के पुनर्ग्रहण की मंजूरी मिलनी है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, वैसे ही कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।

अभी सिर्फ एक ही राजकीय कॉलेज
वर्तमान में झांसी जनपद में केवल एक राजकीय डिग्री कालेज है। ये कचहरी चौराहे के पास स्थित है। इस कालेज में केवल बालिकाओं के पढ़ने की व्यवस्था है। जबकि, नए खुलने वाले सभी महाविद्यालय सह शिक्षा होंगे। इनमें बालक और बालिकाएं साथ में उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा इन कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed