{"_id":"6497395d4945902440068234","slug":"sakshis-taunt-on-akhilesh-if-the-owl-does-not-see-the-sun-then-what-is-the-fault-of-the-sun-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-121630-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: साक्षी का अखिलेश पर तंज, उल्लू को सूर्य न दिखे तो सूरज का क्या दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: साक्षी का अखिलेश पर तंज, उल्लू को सूर्य न दिखे तो सूरज का क्या दोष
विज्ञापन
- उन्नाव सांसद बोले- सरकार जल्द समान आचार संहिता लाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर हुई जनसभा में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने नौ साल में कुछ नहीं किया। सूर्य निकले और उल्लू को दिखाई न दे तो इसमें सूरज का क्या दोष हैं। हालांकि, बाद में बोले कि वह किसी को उल्लू नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द समान आचार संहिता लाएगी।जनसभा में साक्षी ने कहा कि पहले पाकिस्तान रोज हमसे कश्मीर मांगता था। फारुख अब्दुल्ला लोकसभा में सीना ठोककर कहते थे कि मोदी 10 बार भी प्रधानमंत्री बन जाए तो भी कश्मीर से धारा 370 नहीं हटा सकते। मोदी सरकार ने धारा 370, 35-ए भी हटाई और आज पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़े हैं। वो कश्मीर मांगना भूल गया। अब विपक्ष कहता है कि मोदी हटाओ और जनता कहती है कि मोदी को बिठाओ। 2024 में 350 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। एकमात्र रायबरेली सीट भी कांग्रेस नहीं जीत पाएगी। बोले कि भाजपा सरकार में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज कहीं भी बदमाश और माफिया दिखता है तो योगी बुलडोजर भेज देते हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में देश के प्रधानसेवक अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
बहन जी समझदार हैं, पहले ही चुप बैठ गईं
जब रामपुर, आजमगढ़ जीत लिया तो क्या रह गया। इस बार यूपी की पूरी 80 सीटें भाजपा के खाते में जाने वाली हैं। सपा, कांग्रेस साफ हो जाएगी। बसपा प्रमुख का नाम लिए बगैर कहा कि बहन जी समझदार हैं, इसलिए पहले ही चुप बैठ गईं। वो जानती हैं कि मोदी के सामने कुछ नहीं होने वाला।
बुंदेलखंड राज्य मुद्दे को हवा भी दे गए साक्षी
साक्षी महाराज बुंदेलखंड राज्य मुद्दे को भी हवा दे गए। उन्होंने कहा कि पता नहीं कब प्रधानमंत्री मोदी का मन आ जाए और बुंदेलखंड राज्य बन जाए। प्रधानमंत्री किसी के कहने पर नहीं चलते हैं। वो राष्ट्र, राज्य और जनता का हित देखकर काम करते हैं।