फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sahara branch manager died after falling from Shatabdi

Jhansi: शताब्दी से गिरने से सहारा के शाखा प्रबंधक की मौत, परिजनों से मिलने जा रहा था बिहार

Fri, 28 Apr 2023 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

बिहार के बक्सर जिले के लक्ष्मण डेरा गांव निवासी सर्वजीत पांडेय (50) भोपाल में सहारा इंडिया कंपनी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह पत्नी व दो बेटियों के साथ भोपाल में ही रहते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने माता-पिता से मिलने बिहार जा रहे थे।

विज्ञापन
Sahara branch manager died after falling from Shatabdi
शताब्दी से गिरने से सहारा के शाखा प्रबंधक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस से गिरने से सहारा इंडिया कंपनी के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई। वह भोपाल से बिहार में रहने वाले अपने माता-पिता से मिलने जा रहा था। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


बिहार के बक्सर जिले के लक्ष्मण डेरा गांव निवासी सर्वजीत पांडेय (50) भोपाल में सहारा इंडिया कंपनी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह पत्नी व दो बेटियों के साथ भोपाल में ही रहते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने माता-पिता से मिलने बिहार जा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम वह शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे। यहां से उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेस पकड़नी थी। प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन से उतरते समय उनका पैर कोच के पायदान की जगह सीधे प्लेटफार्म पर आ गया। इससे वह असंतुलित होकर गिर गए। इससे वह घायल हो गए। आरपीएफ और जीआरपी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

बता दें कि मृतक की दो बेटियां प्रीति (15) और डिक्की (13) हैं। हादसे के बाद से परिवार का बुरा हाल है। शुक्रवार को परिजनों के झांसी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। भतीजे मधुरेंद्र पांडेय ने बताया कि उसके चाचा सहारा के झांसी कार्यालय में भी ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात रह चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed