फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTO 2500 vahaan cheaking

परिवहन कर चुकाए बिना सड़क पर दौड़ रहीं ढाई हजार गाड़ियां

Fri, 26 Mar 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
RTO 2500 vahaan cheaking
झांसी। जिले में ढाई हजार वाहन परिवहन कर दिए बिना सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वाहन स्वामी परिवहन विभाग का करीब 50 लाख रुपये दबाकर बैठे हुए हैं। इनमें सबसे अधिक माल वाहन शामिल हैं। इन वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बीते छह दिन में छह वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में वाहनों का संचालन बंद होने से वाहन स्वामी परिवहन कर माफ करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद शासन ने यात्री वाहनों का दो महीने और माल वाहनों का एक माह का कर माफ कर दिया था। इसके साथ ही, कर में राहत देने के लिए वाहन को सरेंडर करने की व्यवस्था की गई थी। वहीं परिवहन कर जमा न होेने से विभाग को राजस्व वसूली में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिले में 2700 वाहन चालकों पर करीब 50 लाख रुपये का रोड टैक्स बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर पिछले दिनों शासन ने निर्देश दिए, तो विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने अब 68 वाहनों को चेक किया है। जिसमें 17 वाहनों के चालान काटते हुए छह वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही करीब 10 लाख रुपये की वसूली की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यात्री वाहनों का टैक्स तो अधिकतर जमा कर दिया जाता है, लेकिन माल वाहन अधिकतर बाहर चले जाते हैं। इन वाहन स्वामियों को नोटिस दिए जाते हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार क हते हैं कि कर बकाया वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शासन के निर्देशों के तहत लगातार वाहन सीज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed