फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTE: Parents reaching the threshold of the officers for the admission of the child

आरटीई: बच्चे के प्रवेश के लिए अधिकारियों की चौखट पर पहुंच रहे मां-बाप

Fri, 26 May 2023 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 26 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
RTE: Parents reaching the threshold of the officers for the admission of the child
- निजी स्कूल पूरे कागजों के बाद प्रवेश लेने से कर रहे इंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आरटीई के तहत अपने बच्चे को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावक अधिकारियों की चौखट तक पहुंच रहे हैं। अभिभावकों की शिकायत है कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी स्कूल में बच्चे का दाखिला नहीं हो रहा।
शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलता है। इसके लिए लॉटरी प्रक्रिया होती है, जिन बच्चों का नाम लॉटरी में निकलता है, उन्हें उनके पसंदीदा स्कूल में प्रवेश मिलता है। लेकिन तमाम निजी स्कूल प्रवेश लेने से सीधे मना कर रहे हैं। यहां तक कि कई स्कूलों ने आरटीई पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन तक नहीं करवाया है।
विज्ञापन

वहीं एक शख्स जिलाधिकारी के पास शिकायत लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि बच्चे के प्रवेश के लिए लगातार स्कूल प्रशासन से संपर्क कर रहा है। उन्होंने सारी औपचारिकता पूरी कर, दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। बावजूद स्कूल प्रशासन कल आने का कहकर कई दिनों से टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में एक व्यक्ति यह शिकायत लेकर एडी बेसिक कार्यालय पहुंचा था। कि सारे कागज पूरे होने के बावजूद स्कूल प्रशासन बच्चों का प्रवेश लेने को तैयार नहीं है। पिछले एक सप्ताह से वो स्कूल के चक्कर काट रहा है। एडी बेसिक अरुण कुमार ने बताया कि बीएसए को मामले की जांच कर जल्द से जल्द बच्चे का प्रवेश कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed