फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rs 146.38 crore approved for the acquisition of remaining land for the link expressway

Jhansi News: लिंक एक्सप्रेस-वे की बची जमीन की खरीद के लिए 146.38 करोड़ मंजूर

Mon, 26 Oct 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 146.38 crore approved for the acquisition of remaining land for the link expressway
झांसी। लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन की खरीद के लिए 146.38 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। ऐसे में अब बची हुई जमीन की खरीद में तेजी जाएगी। शासन स्तर पर निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस साल के अंत तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। अभी 86 फीसदी जमीन की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

झांसी तहसील के 16 राजस्व गांवों की भूमि और परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर संशोधित प्रस्ताव तैयार किया गया था। गरौठा तहसील की भूमि और परिसंपत्तियों का मूल्यांकन भी इसमें शामिल है। मंडलायुक्त के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को भेजा गया। अब यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी पत्र में भूमि और परिसंपत्ति कीमत के आधार पर 146.38 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं। इसमें झांसी और गरौठा तहसील के गांवों में प्रस्तावित भूमि का मूल्य 90.42 करोड़ रुपये है। वहीं, परिसंपत्तियों का मूल्यांकन 55.30 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

निजी भूमि के अभिलेखों का होगा सत्यापन

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि झांसी और गरौठा तहसील में परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि और परिसंपत्तियों का दोबारा स्थलीय और अभिलेखीय सत्यापन कराया जाए। इसके बाद निजी भूमि को यूपीडा के पक्ष में क्रय करने की कार्रवाई पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन खरीद की ये है स्थिति
जनपद प्रस्तावित अधिग्रहित
झांसी 1301.63 1104.69
जालौन 237.56 219.59
कुल 1539.19 1324.28


वर्जन..
लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए लगभग 86 फीसदी जमीन की खरीद पूरी हो चुकी है। अब बची हुई भूमि की खरीद के लिए भी 146.38 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। बची जमीन की खरीद का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
- गौरांग राठी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed