फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF soldier loot three lack rupees

आंख में मिर्च पाउडर झोंक आरपीएफ सिपाही से लूटे तीन लाख

Thu, 24 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
RPF soldier loot three lack rupees
झांसी। प्रेमनगर थाने के एसी लोको शेड के पास आरपीएफ सिपाही से बदमाश तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कई घंटे तक पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वहां जांच पड़ताल की लेकिन, उसके हाथ कोई सुराग नहीं आया।
विज्ञापन

आरपीएफ में तैनात सिपाही अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने आरपीएफ में ही तैनात एक इंस्पेक्टर से तीन लाख रुपये लिए थे। उस पैसे को वापस करने के लिए वह पूरी रकम लेकर जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह एसी लोको शेड के पास पहुंचा वहां पहले से बैठे युवकों ने रोक लिया। युवक पास में आए और अचानक से उसकी आंख में मिर्च झोंक दी। मिर्च आंख में पड़ते ही वह दर्द से बिलबिला उठा। इसी बीच बदमाश उसकी जेब से तीन लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

लूट की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। थोड़ी ही देर में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने वहां सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन, सुराग नहीं मिला। उधर, घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा लिखकर पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिस तरह का घटनाक्रम बताया गया है, मौके पर उस तरह के साक्ष्य नहीं मिले। भुक्तभोगी के बयान में कई विसंगतियां सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed