पति के थप्पड़ से पड़े 'गहरे जख्म': जान देने को रेलवे ट्रैक पर बैठी विवाहिता, फरिश्ता बन पहुंचे आरपीएफ जावनों ने बचाई जान
झांसी में पति से कहासुनी के बाद थप्पड़ पड़ने से आहत महिला जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर जा बैठी। सूचना पर तत्काल हरकत में आए आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचा ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनों ने की थी लव मैरिज
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आरके कौशिक ने बताया कि शहर की नौ नंबर पुलिया निवासी कुमकुम (22) और आकाश आमने-सामने रहते थे। उनकी दोस्ती हो गई और दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। क्योंकि दोनों की इंटरकास्ट मैरिज हो रही थी, इसलिए लड़के वाले राजी नहीं थे। तब मामला पुलिस तक भी गया था लेकिन बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों का करीब डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था।
बोली- पति के साथ ही जाऊंगी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लव मैरिज के बाद दंपती शहर में रह रहे थे। पति एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर पति ने उसको थप्पड़ मार दिया। महिला घर से निकल आई और रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गई। वह रेलवे ट्रैक पर बैठकर रो रही थी। तभी सूचना पाकर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। सूचना पर लड़की की मां और पति भी थाने पहुंच गए। इस पर महिला ने पति के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद उसे पति के साथ भेज दिया। दोनों को झगड़ा नहीं करने और मिल-जुलकर रहने की हिदायत दी गई है।