{"_id":"5e52e5088ebc3ef3ff54935e","slug":"rooberry-jhansi-news-jhs1608653172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस के चालक के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस के चालक के घर में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले शताब्दी एक्सप्रेस के चालक के घर घुसे चोर हजारों रुपये का माल लेकर भाग निकले। रविवार सुबह वह ड्यूटी से घर लौटे तो घर के ताले टूट देख घबरा गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे रुपये व जेवरात गायब थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित रस विहार कॉलोनी निवासी दयाराम शताब्दी एक्सप्रेस के चालक हैं। शनिवार को पत्नी मायके गई थीं। घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। शनिवार की शाम वह शताब्दी एक्सप्रेस में ड्यूटी करने के लिए दिल्ली चले गए। इसी बीच मौका पाकर चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी से 37 हजार रुपये व जेवरात चोरी कर ले गए। रविवार सुबह वह ड्यूटी करने के बाद सुबह 11.30 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देख घबरा गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा पूरा सामान गायब था। सूचना पाकर सीपरी बाजार पुलिस नेे मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। देर रात पुलिस चोरों की तलाश में जुटी रही।