फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rog commandant transferd in goods train rice theft

मालगाड़ी चावल प्रकरण में आरपीएफ कमांडेंट का स्थानांतरण!

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
rog commandant transferd in goods train rice theft
आरपीएफ महानिदेशक ने झांसी मंडल के कमांडेंट उमाकांत तिवारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। चर्चा है मुरैना क्षेत्र के सांक स्टेशन पर मालगाड़ी से चोरी गए चावल प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक को बचाने के आरोप में उनका स्थानांतरण किया गया। अभी इस मामले की जांच चल रही है। वहीं, कमांडेंट का कहना है कि उनकी मांग (ऑन रिक्यूस्ट) पर स्थानांतरण किया गया है। विगत 18 मार्च को सांक स्टेशन के निकट खड़ी मालगाड़ी से बदमाशों ने चावल की बोरियां चोरी कर ली थी। आरपीएफ को अगले दिन 68 चावल की बोरियां पटरियों के पास झाड़ियों में छिपी मिली थीं। हालांकि, बाद में आरपीएफ ने उक्त अपराध में शामिल सभी बदमाशों को पकड़ लिया था। वहीं, इस मामले में मुरैना प्रभारी निरीक्षक ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी कि वे सेक्शन में तैनात आरक्षी वृंदावन सिंह राठौर ने उनको रात में बताया था कि मालगाड़ी के एक वैगन के गेट का लॉक टूटा मिला है। गेट का लॉक लगाने के बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक को बचाने के लिए आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से असंतुष्ट आरक्षी ने आरपीएफ महानिदेशक व अन्य अधिकारियों को ट्विटर पर शिकायत भेजी कि घटना वाले दिन प्रभारी निरीक्षक खुद गश्त पर थे और उनकी सूचना पर मौके पर आए थे। मगर इसके बाद भी उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विगत 24 जून को प्रभारी निरीक्षक निरंजन सिंह को गलत सूचना पर उसे निलंबित कर दिया गया। इस मामले की जांच सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर अरुण सिंह को सौंपी गई है। वहीं, चर्चा है कि आरपीएफ महानिदेशक ने उक्त प्रकरण को लेकर कमांडेंट का लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर के लिए स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed