{"_id":"624acd70f9ccf446cf5d4432","slug":"road-accident-in-jhansi-uncontrolled-bus-crushed-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को कुचला, चालक फरार, सड़क पर पड़ी रही लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को कुचला, चालक फरार, सड़क पर पड़ी रही लाश
Mon, 04 Apr 2022 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Apr 2022 04:20 PM IST
सार
झांसी में एक अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
झांसी में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कचहरी चौराहा के पास सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। वाहन चालक बस छोड़ कर भाग गया। हादसे के चलते चौराहे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
दतिया से झांसी आ रही एक प्राइवेट बस दोपहर करीब 2:30 बजे कचहरी चौराहा होते हुए बस स्टैंड की ओर जा रही थी। उससे आगे एक मोटरसाइकिल पर एक सेल्समैन सामान लादकर जा रहा था। इसी दौरान बस ने सेल्समैन को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल से गिर कर सेल्समैन बस के पहिए में उलझ गया। करीब सौ मीटर तक बस उसे घसीटते लेकर चली गई। इसी बीच बस में आग लग गई। बस सवारियों से भरी हुई थी।
विज्ञापन
हादसा होते ही बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, चालक बस रोककर फरार हो गया। सवारियां भी बस छोड़ कर भाग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी सीओ सिटी प्रदीप सिंह, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। तब तक वाहनों की कतार लग गई। करीब 20 मिनट शव वहीं पड़ा रहा। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन