फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rksa must now overcome power crisis

रक्सा में अब बिजली संकट होगा दूर

Tue, 30 Jun 2015 01:14 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
रक्सा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन बिछने के बाद अब बिजली संकट भी दूर होने जा रहा है। रक्सा में अलग सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है, जिसे नई लाइन से चार्ज कर लिया गया है। इस हफ्ते से सब स्टेशन के चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नंदनपुरा सब स्टेशन पर रखे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर से 11 हजार केवी के तीन फीडर सीपरी बाजार, ब्रह्मनगर व रक्सा के लिए निकले हुए हैं। रक्सा फीडर से 65 गांव जुड़े हुए हैं। इस लाइन पर ओवर लोडिंग के चलते आए दिन फाल्ट होते हैं, जिससे संबंधित गांवों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने रक्सा में 33/11 केवी बिजली घर तैयार कर लिया है। सब स्टेशन पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। इस बिजली घर को दुनारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से जोड़ा गया है। दुनारा से सूती मिल सब स्टेशन आई 33 केवी लाइन से रक्सा सब स्टेशन की नई लाइन को टेप किया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) सुनील कुमार ने बताया कि नई लाइन को चार्ज कर लिया गया है। इस हफ्ते से नंदनपुरा की जगह रक्सा सब स्टेशन से संबंधित क्षेत्र को बिजली दी जाएगी। अभी इस सब स्टेशन पर एक ही फीडर बनाया गया है। भविष्य में तीन फीडर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह जुड़े हुए हैं गांव
अभी रक्सा फीडर से रक्सा समेत आसपास के 65 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इनमें राजापुर, अमरपुर, बचौनी, छतपुर, परसई, बसई, गजगांव, खैरा, पुनावली कला, पुनावली, बरुआपुरा, बागौनी, बाजना, डेली, अठौंदना, पाली, पलींदा, ढिमरपुरा, कोटखैरा, कंचनपुरा, नया खेड़ा, ढिकौली, डोमापुर, देवरा, डगरवाहा, सिजवाहा, रामगढ़, शिवगढ़, बमेर आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजना में अधूरा है सब स्टेशन का कार्य
पूर्व में रक्सा फीडर से जुड़े गांवों में ओवर लोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम बाजना में 33/11 केवी बिजली घर प्रस्तावित है। बिजली घर की बिल्डिंग तैयार है और खंभे भी लगे हुए हैं। लेकिन, लंबा समय गुजर जाने के बाद भी बिजली घर में ट्रांसफार्मर और उपकरण नहीं लग सके हैं। खंभों पर तार डालने का काम भी नहीं हो पाया है। संबंधित अधिकारी कार्य में देरी की वजह बजट की कमी बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed