फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rksa hoop station , Shivpuri highway stemware

थाना रक्सा घेरा, शिवपुरी हाइवे किया जाम

Sun, 05 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rksa hoop station , Shivpuri highway stemware
murder case , jhansi news - फोटो : demo
झांसी। रक्सा थानांतर्गत मैन रोड पर शुक्रवार सायं एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर ससुरालीजन शव को अंत्येष्टि के लिए ले गए इसी दौरान मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा कर दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिवपुरी हाइवे जाम लगा दिया। इस सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालियों ने बताया कि पूनम (25) पत्नी प्रदीप ने मानसिक तनाव के चलते घर में फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष का आरोप था कि बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम होने के बाद ससुरालीजन शाम को शव लेकर घर पहुंचे, जहां से अंत्येष्टि के लिए ले गए।

इस बीच बबीना के खजराहा बुजुर्ग से पहुंचे मायके पक्ष के सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। वह दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि मायका पक्ष शव को देखना चाहता है, इसलिए शव को वहीं पर लाया जाए। सीओ सिटी कल्याण सिंह ने बताया कि जब थानाध्यक्ष गाड़ी लेकर शमशान पर पहुंचे तभी लोगों ने शिवपुरी हाइवे जाम कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर वह कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल मायका पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। अंत्येष्टि के बाद पति व ससुर को गिरफ्तार कर है। उन्होंने बताया कि मंशाराम की तहरीर पर मृतका के पति, देवर धर्मेंद्र, ससुर शम्भुदयाल, सास रामकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed