फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired Subedar's double barrel gun was stolen from the police post itself

Jhansi News: पुलिस चौकी से ही चोरी हो गई रिटायर्ड सूबेदार की डबल बैरल बंदूक

Thu, 22 May 2025 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar's double barrel gun was stolen from the police post itself

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नवाबाद थाने के अंतर्गत विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के मालखाने से सेना के रिटायर्ड सूबेदार की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक ही चोरी चली गई। पुलिस के मालखाने में ही चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिसकर्मियों ने पहले पुलिस चौकी समेत नवाबाद थाने के मालखाने में बंदूक तलाशी, लेकिन पता न लगने पर अब पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक लौटने से हाथ खड़े कर दिए। मालखाने से बंदूक गायब होने से हैरान नायब सूबेदार ने एसएसपी से बंदूक वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




थाना नवाबाद के महाराणा प्रताप नगर निवासी देवेंद्र सिंह राठौर सेना से नायब सूबेदार के पद से रिटायर्ड हुए। उनका कहना है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने उनकी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक (माडल-डीबीबीएल-94) विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में जमा कराई थी। जमा करके पुलिस ने रसीद संख्या- 134 जारी कर दी। सेना में तैनाती के चलते समय न मिलने से चुनाव के बाद बंदूक लेने थाने नहीं जा सके। इसके बाद के चुनाव में जब उनसे बंदूक जमा कराने को कहा जाता था तो वह अपनी रसीद दिखाकर बंदूक जमा होने की बात बता देते थे। यह सिलसिला करीब सात साल तक चलता रहा। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने उनकी रसीद मनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बंदूक लेने वह विश्वविद्यालय चौकी जा पहुंचे। रसीद देखने के बाद पुलिसकर्मियों ने बंदूक की तलाश शुरू की, लेकिन बंदूक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने नवाबाद थाने के मालखाने में तलाशने को कहा। करीब एक साल से नवाबाद पुलिस मालखाने में लापता बंदूक तलाश रही है, लेकिन अपने थाने में ही बंदूक नहीं मिल रही। नायब सूबेदार ने वरिष्ठ पुलिस अफसरों से मिलकर गुहार लगाई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed