{"_id":"5f9b083a8ebc3e9b77669e96","slug":"restorent-owner-not-see-rasheed-jhansi-news-jhs1798699151","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक सिलिंडरों की रसीद नहीं दिखा सके रेस्टोरेंट संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक सिलिंडरों की रसीद नहीं दिखा सके रेस्टोरेंट संचालक
विज्ञापन
गैस की खबर में..... दातार नगर परवई स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडरों की जांच करती पूर्ति विभाग की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट और होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेस्टोरेंट व्यावसायिक सिलिंडरों की खरीद का रिकार्ड नहीं दिखा सके। साथ ही एक गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की तौल कराई गई।
अमर उजाला लगातार रसोई गैस की कालाबाजारी को लेकर अभियान चला रहा है। जिसे लेकर पूर्ति विभाग की टीम ने छापामारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में विभाग की टीम ने दातार नगर परवई स्थित आन्या एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। जहां सिलिंडरों की तौल कराई गई। जिसमें पूरी गैस पाई गई। वहीं गोदाम में रखे सिलिंडरों का स्टॉक से मिलान करने पर सिलिंडर पूरे पाए गए। इसके साथ ही टीम ने इलाइट चौराहे पर स्थित गीता भोजनालय और शिल्पी होटल का निरीक्षण किया। जहां व्यावसायिक सिलिंडर लगे हुए थे।
टीम ने जब होटल संचालकों से सिलिंडरों की खरीद का विवरण मांगा, तो पता चला कि कोई हॉकर उनको दे जाता है। जिस पर सख्त निर्देश दिए गए कि अधिकृत एजेंसी और हॉकर से सिलिंडर खरीदें। इसके साथ ही चौराहे पर होटल संचालक भट्ठी चलाते पाए गए। जिस पर टीम ने भट्ठी बंद करने और गैस सिलिंडर का प्रयोग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक देवनाथ और बांट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक दयाचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।