फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Reservation train run jhansi to prayagraj passenger

झांसी और प्रयागराज के बीच चलेगी आरक्षित पैसेंजर

Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Reservation train run jhansi to prayagraj passenger
झांसी। झांसी से प्रयागराज और आगरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को 28 नवंबर से आरक्षित स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को रास्ते के सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें ट्रेन नंबर 04111 प्रयागराज से 28 नवंबर से सुबह 6.05 बजे और 04112 झांसी से 29 नवंबर से सुबह 7.40 बजे चलेगी। इस ट्रेन को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैरार, बांदा, डिगवाही, खुरंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर, चित्रकूट, खोह, बहिलपुरवा, ओहन, मानिकपुर, पनहाई, डभौरा, कटैयाडंडी, बरगढ़, मझियारी, शंकरगढ़, लोहागढ़, मद्राहा, जसरा, इरादतगंज व नैनी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसी तरह 28 नवंबर से 01805 झांसी आगरा पैसेंजर सुबह 6.05 बजे और 29 नवंबर से 01806 आगरा झांसी पैसेंजर सुबह 6.10 से चलेगी। इस ट्रेन को करारी, दतिया, सोनागिर, कोटरा, डबरा, सिमरियाताल, अनंतपेठ, आंतरी, संदलपुर, ग्वालियर, सिथौली, ग्वालियर, बिरलानगर, रायरू, बानमोर, नूराबाद, सांक, मुरैना, सिकरौंदा, हेतमपुर, धौलपुर, मनिया, जाजो व भांडई स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से चलेगी झेलम और पंजाब मेल
झांसी। जम्मूतवी से पुणे के बीच चलने वाली झेलम एक्सप्रेस व मुंबई से फिरोजपुर के बीच चलने वाली पंजाब मेल का संचालन एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
इनमें 01077 पुणे जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस झांसी दोपहर 1.50 बजे और 01078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस शाम 6.15 बजे आएगी। इसी तरह 02137 मुंबई फिरोजपुर पंजाब मेल झांसी दोपहर 2.10 बजे और 02138 फिरोजपुर मुंबई पंजाब मेल दोपहर 11.55 बजे आएगी। मंडल में उक्त दोनों ट्रेनों का ललितपुर, बबीना, दतिया, डबरा व ग्वालियर स्टेशन पर भी ठहराव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed